जाने क्या है दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2022, साथ ही जाने ऑनलाइन आवेदन, राशि, डीलर लिस्ट के बारे में | Delhi Electric Vehicle Policy 2022 | Delhi Electric Vehicle Policy in Hindi

दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2022 की घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई थी। इस दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2022 को राजधानी दिल्ली से प्रदूषण खत्म करने के लिए शुरू किया गया है। क्या पको पता है दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2022 के तहत दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए लोगों को 30,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है। क्योकि दिल्ली सरकार के अनुसार इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के द्वारा राजधानी दिल्ली से प्रदूषण खत्म किया या फिर कम किया जा सकता है। अभी तक राजधानी दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल केवल 0.2% उपलब्ध है। जिसे धीरे धीरे दिल्ली सरकार साल 2024 तक 25% पर लाना चाहती है। इस दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2021 के लिए दिल्ली सरकार ने अभी सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही शुरू किया हुआ है। क्योंकि दिल्ली सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन के लिए नया सॉफ्टवेयर तथा नई वेबसाइट बनाई जा रही है। दिल्ली सरकार के इस सॉफ्टवेयर तथा वेबसाइट को टेस्टिंग के बाद लांच कर दिया गया है। दूसरी तरफ दिल्ली सरकार की तरफ से भी व्हीकल खरीदने पर सरकार की ओर से सब्सिडी प्रदान करने की प्रक्रिया को कर दिया गया है।

Delhi Traffic Police Challan Details 2022

जाने क्या है दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2022 | Delhi Electric Vehicle Policy 2022

अभी हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2022 की शुरुआत कर के राजधानी दिल्ली के निवासियों को बड़ा गिफ्ट देने का ऐलान किया गया है। इस दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के तहत अगर कोई व्यक्ति इलेक्ट्रिक वाहन खरीदता है तो उन्हें सरकार द्वारा सब्सिडी की रकम सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के तहत सरकार द्वारा एक पोर्टल लांच किया गया है जिसके माध्यम से आप वेबसाइट से मिलने वाले वाहनों के सूची, डीलर और चार्जिंग स्टेशन की डिटेल से प्राप्त कर सकते हैं। अगर हम दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की बात करे तो उन्होंने हाल ही में यह घोषणा की गई है कि कुछ खरीदारों को उनके बैंक अकाउंट में सब्सिडी की रकम अभी तक प्राप्त हो चुकी है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की घोषणा के अनुसार पिछले साल 23 अक्टूबर से टेस्ट के आधार पर तीन मामलों के कार्यवाही हो चुकी है क्योंकि सॉफ्टवेयर में अभी कोई समस्या है। इसी के चलते सोमवार तक या मंगलवार तक लगभग 100 मामलों को सुलझा कर सब्सिडी को सीधे खाते में भेजना शुरू कर दिया जाएगा।

जाने क्या है दिल्ली सरकार की लाडली योजना और आप कैसे उठा सकते है इसका लाभ

जाने दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2022 के उद्देश्य | Delhi Electric Vehicle Policy 2022 : Objectives

  1. दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य है। राजधानी दिल्ली में साल 2024 तक 25% ई-वाहन चलाने का लक्ष्य। अभी तक राजधानी दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल केवल 0.2% उपलब्ध है। जिसे धीरे धीरे दिल्ली सरकार साल 2024 तक 25% पर लाना चाहती है।
  2. दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के तहत दिल्ली सरकार दो पहिया वाहनों की खरीद पर 30,000 रुपये तक की सब्सिडी देगी। जबकि दिल्ली सरकार द्वारा कारों पर 1.5 लाख रुपये तक की छूट राखी गयी है, ऑटो रिक्शा चालकों के लिए सब्सिडी 30,000 रुपये रखी गयी है।
  3. वही मालवाहक वाहनों पर भी 30,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी, ई – रिक्शा पर भी आपको 30,000 तक की सब्सिडी दी जाएगी, दिल्ली सरकार की तरफ से ई-वाहनों के लिए पंजीकरण शुल्क और सड़क कर में छूट का प्रावधान है।
  4. अभी के लिए दिल्ली सरकार द्वारा 200 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।
  5. दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के तहत दिल्ली सरकार ने एक वर्ष के भीतर 35,000 ई-वाहनों को शामिल करने का लक्ष्य रखा।

जाने दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2022 की सब्सिडी प्राप्त करने के लिए दस्तावेज | Delhi Electric Vehicle Policy 2022 | Required Documents

  1. दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की सब्सिडी प्राप्त करने व्यक्ति का आधार कार्ड।
  2. दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की सब्सिडी प्राप्त करने व्यक्ति का बिक्री रसीद।
  3. दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की सब्सिडी प्राप्त करने व्यक्ति के कैंसिल चेक की एक कॉपी।
  4. दिल्ली का स्थायी प्रमाण पत्र।

अगर आप भी US में पढ़ना चाहते हैं तो जान लें SAT एग्जाम के बारे में

जाने दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें | Delhi Electric Vehicle Policy 2022 | Online Registration

  1. अगर आप दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको आवेदन का ऑप्शन देखेगा।
  3. आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। जिसमे आपको अपनी सारी महत्वपूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वग भरनी होगी।
  4. इसके बाद आपके सामने एक डैशबोर्ड खुल जाएगा। जिसमे आपको सब्सिडी पाने के लिए वाहन का विवरण दर्ज करना होगा।
  5. उसके बाद आपको दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी में आवेदन के सफलतापूर्वक जमा किये जाने पर आपको एसएमएस अलर्ट प्राप्त होगा।
Delhi Government Scheme PM Sarkari Yojana Graduation Course

 

Spread the love

Leave a Comment