नमस्कार दोस्तों आप सभी का हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर। दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं केंद्र सरकार द्वारा आयोजित एक ऐसी योजना के विषय में जिसे भारत देश के युवाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया है। इस योजना का नाम है खेलो इंडिया यूथ गेम। भारत देश को खेल के क्षेत्र में फिर से जीवित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी। खेल क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए एवं उन्हें बढ़ावा देने के लिए ही खेलो इंडिया यूथ गेम का निर्माण हुआ।
आज हम हमारे ब्लॉग में खेलो इंडिया यूथ गेम के विषय में विस्तार से चर्चा करेंगे। यदि आप भी विस्तार से जानना चाहते हैं खेलो इंडिया यूथ गेम के विषय में तो हमारे ब्लॉग को अंत तक अवश्य पढ़ें।
खेलो इंडिया यूथ गेम 2022 क्या है? | Khelo youth Games 2022
- भारत देश के खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा वर्ष 2018 में खेलो इंडिया यूथ गेम की स्थापना की गई थी।
- भारत देश में रहने वाले युवा खेल में रुचि ले इसी उद्देश्य से ही खेलो इंडिया यूथ गेम की शुरुआत की गई थी।
- जब से भारत देश में खेलो इंडिया यूथ गेम की शुरुआत हुई है तब से लेकर अभी तक प्रति वर्ष जनवरी महीने में खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन किया जाता है।
- इस योजना के माध्यम से भारत देश के युवा खासकर कि वह युवा जो खेल में रुचि रखते हैं उनको प्रोत्साहन मिलेगा एवं भारत देश को एक खेल राष्ट्र बनाने में भी सहायता होगी।
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत खिलाड़ियों का चयन भी किया जाता है और चयन किए गए खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ सरकार आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है।
- भारत देश के जो युवा खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत भाग लेते हैं उन्हें केंद्र सरकार की ओर से विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाता है।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का उद्देश्य | Khelo youth Games 2022 : Objectives
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स का पहला प्रमुख उद्देश्य है- भारत देश के युवाओं में खेलकूद के प्रति रुचि उत्पन्न करना।
- रुचि उत्पन्न करने के साथ-साथ युवाओं में आत्मविश्वास को जगाना। उन्हें देश के लिए खेलने हेतु प्रेरणा देना एवं भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत की गई थी।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के नाम | Khelo youth Games 2022 : Names
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के बहुत सारे खेलों में भारत देश के युवा भाग ले सकते हैं एवं जिस खेल में वह ज्यादा रुचि रखते हैं, उस खेल में अपनी प्रतिभा को दिखाकर चयनित भी किए जा सकते है। केंद्र सरकार चयनित युवाओं को जो राशि देगी उस राशि को भी युवा हासिल कर सकते हैं वह भी अपने खेल के दम पर।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जिन खेलों को शामिल किया गया है। उनके नाम कुछ इस प्रकार है-
- बैडमिंटन
- खो खो
- कबड्डी
- टेनिस
- स्विमिंग
- बास्केटबॉल
- चेस
- हॉकी
- वॉलीबॉल
- बॉक्सिंग
- साइकिलिंग
- जिमनास्टिक
- कैरेटे आदि।
लिवेबिलिटी इंडेक्स प्रोग्राम 2022
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 कहां-कहां खेले गए हैं? | Khelo youth Games 2022 : Where to Play
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत सबसे पहले 31 जनवरी 2018 में नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुई थी।
- 9 जनवरी से 20 जनवरी तक 2019 में मुंबई पुणे में इस योजना का दूसरा चरण शुरू हुआ था।
- अगर बात की जाए तीसरे चरण की तो खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे चरण की शुरुआत 18 जनवरी से लेकर 30 जनवरी 2020 तक गुवाहाटी में आयोजित किया गया था।
- चौथे चरण की शुरुआत असम के नेतृत्व में पंचकूला में किया गया था।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की विशेषताएं क्या है? | Khelo youth Games 2022 : Features
- भारत को एक खेल वाला राष्ट्र बनाने के लिए भी इस योजना की शुरुआत की गई थी।
- इस वर्ष 2021 में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स का संचालन हरियाणा में किया गया था।
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स के अनुसार प्रति वर्ष जनवरी महीने में खेल आयोजित किया जाता है।
- भारत देश के जो युवा खेल में ज्यादा रुचि लेते हैं, उन सभी युवाओं को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत प्रोत्साहित किया जाएगा।
- भारत देश में भारतीय स्कूल गेम्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में यह कार्य हो रहा है जिनके संपूर्ण कार्यो की देखरेख नोडल एजेंसी कर रहा है।
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एक नहीं बल्कि बहुत सारे खेलों को शामिल किया गया है।
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत जिन छात्रों का चयन किया जाएगा उन्हें केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय सहायता स्कॉलरशिप के रूप में दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री सांसद आदर्श ग्राम योजना 2022
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 और प्रशिक्षण | Khelo youth Games 2022 : Training
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत निम्नलिखित को शामिल किया गया है-
- महिलाओं के मध्य मुकाबले
- शांति और विकास के लिए खेल आयोजन
- विकलांग लोगों के मध्य खेल को बढ़ाना
- स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का शारीरिक विकास
- राज्य स्तर पर स्थापित किए गए खेलो भारत केंद्र।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का लाभ | Khelo youth Games 2022 : Benefits
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स के माध्यम से प्रतिवर्ष 1000 बच्चों को केंद्र सरकार की ओर से प्रशिक्षण के माध्यम से चुना जाएगा।
- चुने गए युवाओं को प्रशिक्षण तो प्राप्त होगी ही साथ ही स्कॉलरशिप भी दिया जाएगा।
- भारत देश के युवा खेल के प्रति रुचि लें इसके लिए प्रयास भी किया जाएगा।
- चुनेंगे विद्यार्थियों को देश के लिए खेलने हेतु भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना 2022
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 से जुड़ी कुछ खास बातें | Khelo youth Games 2022 : Guidelines
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत एथलीटों का चयन उनके प्रतिभा के बल पर किया जाएगा।
- चुने गए उम्मीदवार यदि 17 वर्ष से कम आयु के हैं तो वह अंडर-17 में आने वाले सभी प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं।
- वहीं यदि चुने गए उम्मीदवार 21 वर्ष से कम आयु के हैं तो वह under-21 में आने वाली सभी प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते है।
- आवेदन करने वाले युवाओं को किसी विशेष खेल में रुचि रखना होगा।
- भारत देश के सभी एथलीट अपने राज्य में अपना नाम खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत पंजीकृत करवा सकते हैं।
- आवेदक करने वाला युवा स्कूल में छात्र होना चाहिए।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के तहत लगने वाले दस्तावेज | Khelo youth Games 2022 : Required Documents
- पहचान प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- स्कूल बोनेफाइड का प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
प्रधानमंत्री ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड 2022
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के तहत पंजीकरण करने की प्रक्रिया | Khelo youth Games 2022 : Registration Process
- पंजीकरण करने हेतु आवेदक को केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।
- आधिकारिक वेबसाइट है
- अधिकारी वेबसाइट पर जाकर होम पेज पर आपको खेलो इंडिया यूथ गेम्स का लिंक दिखाई देगा।
- अब आपको कंप्यूटर पर रजिस्ट्रेशन का फॉर्म दिखाई देगा।
- फार्म में जो भी जानकारी आप से पूछी जा रही है। उन सभी जानकारी को भर देना है। साथ ही अपने स्कैन किए हुए फोटो डालकर अपना अकाउंट क्रिएट कर लेना है।
- अब आपसे शैक्षणिक योग्यता के विषय में पूछा जाएगा। अब आपसे बैंक खाते का नंबर मांगा जाएगा जिसे आपको भर देना है।
- अब आप का रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
दोस्तों आज हमने जाना खेलो इंडिया यूथ गेम्स के विषय में जिसे केंद्र सरकार द्वारा भारत देश के युवाओं को खेल के प्रति रुचि रखने हेतु आकर्षित किया जाएगा। इस योजना के तहत भारत देश के युवा जो खेल में रुचि रखते हैं, उन्हें केंद्र सरकार की ओर से प्रशिक्षित किया जाएगा एवं उन्हें बेहतर खिलाड़ी भी बनाया जाएगा। प्रशिक्षण के साथ-साथ इस योजना में चयनित किए गए युवाओं को केंद्र सरकार की ओर से स्कॉलरशिप भी दिया जाएगा।
PM Yojana | Graduation Course | Sarkari Yojana | India Top Exam | Excel Tutorial |