नमस्कार दोस्तों आप सभी का हार्दिक स्वागत है हमारे ब्लॉग पर। दोस्तों ब्लॉग के विषय पर बात करने से पूर्व हम आपको वृक्षारोपण के बारे में बताना चाहते है। वृक्ष में ऑक्सीजन देने की शक्ति होती हैं। मनुष्य को अपना जीवन जीने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना चाहिए। हमारी संपूर्ण प्रकृति को बेहतर बनाने में वृक्ष अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मनुष्य वृक्षों के बिना ठीक से सांस भी नहीं ले पाएगा। वृक्ष से हमें शुद्ध हवा प्राप्त होता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ही गंगा वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई है।
दोस्तों यदि आप भी गंगा वृक्षारोपण अभियान के विषय में जानना चाहते हैं। तो अंत तक हमारे ब्लॉग को पढ़ना बिल्कुल भी ना भूलें।
गंगा वृक्षारोपण अभियान क्या है | Ganga Vriksharopan Abhiyan 2022
- गंगा वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन की ओर से वर्ष 2018 में गंगा घाटी में स्थित राज्य जैसे- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल द्वारा शुरू की गई है।
- गंगा वृक्षारोपण अभियान के तहत गंगा नदी के आसपास के इलाके में पेड़ पौधे लगाए जाएंगे।
- गंगा वृक्षारोपण अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए बहुत सारे संगठन मिलकर काम करेंगे।
- गंगा वृक्षारोपण अभियान का कार्य वैज्ञानिक तरीके से हो। इसलिए देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान की ओर से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार किया जाएगा।
- अनुसंधान संस्थान द्वारा यह निर्धारित किया जाएगा की गंगा नदी के आसपास के इलाकों में कैसे वृक्षारोपण किया जाएगा।
- गंगा वृक्षारोपण अभियान केंद्र सरकार की ही एक योजना है।
- वृक्ष लगाने के साथ-साथ गंगा नदी की साफ सफाई पर भी गंगा वृक्षारोपण अभियान के तहत ध्यान दिया जाएगा।
- गंगा नदी को प्रदूषित होने से बचाया जाएगा साथ ही उसके संरक्षण का भी ख्याल रखा जाएगा।
गंगा वृक्षारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य | Ganga Vriksharopan Abhiyan 2022 : Objectives
- एक पवित्र नदी के रूप में गंगा नदी को जाना जाता है। लेकिन वर्तमान समय में गंगा नदी को मनुष्य के द्वारा ही प्रदूषित किया जा रहा है। गंगा नदी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए एवं उसे स्वच्छ रखने के लिए ही केंद्र सरकार द्वारा गंगा वृक्षारोपण अभियान की घोषणा की गई।
- गंगा नदी को स्वच्छ बनाना ही गंगा वृक्षारोपण अभियान का पहला उद्देश्य है।
- गंगा वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से गंगा नदी को साफ सुथरा रखने के साथ-साथ गंगा नदी के आसपास वृक्ष भी लगाए जाएंगे।
7th Pay कमीशन की सम्पूर्ण जानकारी 2021
गंगा वृक्षारोपण अभियान की विशेषता क्या है | Ganga Vriksharopan Abhiyan 2022 : Features
- गंगा वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से गंगा नदी के आसपास के इलाकों में ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाए जाएंगे।
- गंगा नदी जिस तरीके से आज प्रदूषित हो रही है उस प्रदूषण से मुक्ति दिलाने हेतु ही गंगा वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई है।
- गंगा नदी के आसपास के राज्यों का चयन केंद्र सरकार द्वारा स्वयं किया गया है। जहां पर गंगा वृक्षारोपण अभियान का मुख्य कार्य शुरू होगा।
- गंगा नदी के आसपास पेड़ पौधे लगाने का जो कार्यक्रम शुरू होगा एवं गंगा नदी को साफ किया जाएगा। इन सभी कामों पर निगरानी स्वयंसेवक द्वारा रखा जाएगा। जिन्हें गंगा मित्र के नाम से भी जाना जाता है।
- गंगा मित्रों को इन फील्ड और कैपेसिटी बिल्डिंग द्वारा एक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ताकि वह गंगा वृक्षारोपण अभियान के कार्यक्रमों पर भली भांति नजर रख सकें।
- लोगों में गंगा वृक्षारोपण अभियान की जागरूकता हो इसलिए कई सारे कैंप्स की भी शुरुआत की गई।
- गंगा वृक्षारोपण अभियान के तहत चुने गए पांच राज्यों के सभी गंगा घाटों की नियमित रूप से सफाई हो।इस बात का भी खास ख्याल रखा जाएगा।
- गंगा घाटों को भी स्वच्छ रखने के लिए घाट में कूड़ेदान रखें जाऐंगे ताकि लोग कूड़ेदान में कचरा फेंके।
- केंद्र सरकार द्वारा गंगा वृक्षारोपण अभियान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
- नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत ही गंगा वृक्षारोपण अभियान को शुरू किया गया था।
- स्कूल, कॉलेज, एनजीओ इत्यादि द्वारा गंगा वृक्षारोपण अभियान को बढ़ावा दिया गया। लोगों को जागरूक किया गया ताकि वे वृक्ष ना काटे और ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं।
केंद्रीय विद्यालय संगठन एडमिशन प्रोसेस 2022
गंगा वृक्षारोपण अभियान का लाभ | Ganga Vriksharopan Abhiyan 2022 : Benefits
- गंगा वृक्षारोपण अभियान के कारण गंगा नदी के आसपास के इलाकों में हरियाली आएगी।
- गंगा वृक्षारोपण अभियान के तहत संपूर्ण भारत में पेड़ों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
- यदि पेड़ ज्यादा होंगे तो वह वर्षा के लिए सहायक साबित होंगे क्योंकि इन सभी चीजों के कारण नदियों का स्तर बढ़ जाता है।
- जल चक्र की प्रक्रिया को आसान बनाने में बड़ी मात्रा में पेड़ों से गिरने वाली पत्तियां होती हैं। जो वर्षा के जल को तेजी से बहने नहीं देती हैं।
- गंगा वृक्षारोपण अभियान के तहत गंगा के आसपास का इलाका काफी सुंदर नजर आएगा।
- गंगा वृक्षारोपण अभियान के कारण बाढ़ और सूखे जैसे परेशानी से भी व्यक्ति बच सकता है।
- गंगा वृक्षारोपण अभियान के कारण वर्षा अपने निर्धारित समय पर होगी एवं जल की गुणवत्ता में भी काफी सुधार आएगा।
- गंगा वृक्षारोपण अभियान के तहत गंगा नदी का किनारा साफ सुथरा नज़र आता।
गंगा वृक्षारोपण अभियान के तहत किन-किन संस्थानों को शामिल किया गया है | Ganga Vriksharopan Abhiyan 2022 : Insinuation
गंगा वृक्षारोपण अभियान के तहत 5 राज्यों को शामिल किया गया है। साथ ही कुछ संस्थानों को भी शामिल किया गया है जो गंगा वृक्षारोपण अभियान के कार्य में मदद करेंगे। उनके नाम कुछ इस प्रकार है-
- गैर सरकारी संगठन
- शिक्षण संस्थान
- नेहरू युवा केंद्र संगठन
- गंगा विचार मंच।
- जिला गंगा समितियां।
गंगा वृक्षारोपण अभियान के तहत गंगा नदी को प्रदूषित होने से कैसे बचाया जाएगा | Ganga Vriksharopan Abhiyan 2022
निम्नलिखित तरीकों से गंगा वृक्षारोपण अभियान के तहत गंगा नदी को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है-
- गंगा नदी में मृत शरीर को प्रवाहित नहीं करना चाहिए।
- गंगा नदी में प्लास्टिक बोतल या कोई कचरा नहीं फेंकना चाहिए।
- गंगा नदी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए लोगों में जागरूकता उत्पन्न करना चाहिए।
- किसी भी तरीके के कचड़े को गंगा में फेंकने से बचना होगा।
गंगा वृक्षारोपण अभियान में वन अनुसंधान संस्थान का क्या योगदान है | | Ganga Vriksharopan Abhiyan 2022
- गंगा वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए ही अनुसंधान संस्थान को महत्वपूर्ण भूमिका दिया गया है।
- चुने गए पांच राज्यों में किस तरीके का वन किस प्रकार का वृक्ष लगाया जाएगा इन सभी बातों की जानकारी अनुसंधान संस्थान एक रिपोर्ट के अनुसार देगा।
- अनुसंधान संस्थान के रिपोर्ट के बाद ही गंगा नदी के आसपास के इलाकों में पेड़ पौधे लगाए जाएंगे।
दोस्तों आज हमने जाना गंगा वृक्षारोपण अभियान के विषय में जिसे केंद्र सरकार द्वारा ही शुरू किया गया है। ताकि गंगा नदी को प्रदूषित होने से बचाया जा सके एवं गंगा नदी के आसपास के इलाकों को सुंदर बनाने के लिए पेड़ पौधे भी लगाया जा सके।
केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के द्वारा गंगा वृक्षारोपण अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए काफी मेहनत किए गए हैं। गंगा नदी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए एवं उसके आसपास के इलाकों को सुंदर बनाने के लिए केंद्र सरकार की यह योजना अभी भी कार्य कर रही है।
दोस्तों हमारे ब्लॉग को शेयर कीजिए, इसमें कमेंट कीजिए एवं लाइक करना बिल्कुल भी ना भूलें।
PM Yojana | Graduation Course | Sarkari Yojana | India Top Exam | Excel Tutorial |